आज फोकस मेंbhopal newsmp newsआज फोकस मेंसमाचार

Amit Shah in Satna: गृह मंत्री Amit Shah ने CM Shivraj Singh के साथ माता शारदा के दर्शन किए

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सतना को दी विकास कार्यों की सौगात

Amit Shah In Satna : 50,699 लाख के कार्यों का शिलान्‍यास, 2,556 लाख के कार्यों का ई लोकार्पण, मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ

Amit Shah In Satna : सतना । माता शबरी की जयंती के अवसर पर कोल जनजाति महाकुंभ का आयोजन किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दीप जलाकर महाकुंभ का शुभारंभ किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 50,699 लाख के कार्यों का शिलान्‍यास व 2,556 लाख के कार्यों का ई लोकार्पण किया। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- मां शबरी विश्‍व का कल्‍याण करने वाली मां हैं।

गृह मंत्री ने मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ किए। बोले – फिर भाजपा सरकार बनानी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में जनजाति समाज के भाई-बहन को राष्ट्रपति नहीं बनाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजाति समाज वह गरीब परिवार की द्रौपदी मुर्मु को राष्ट्रपति बनाया। स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कोल जनजाति का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आज शबरी माता की जयंती पर सतना में ‘कोल जनजाति महाकुंभ’ को संबोधित कर रहा हूं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 532 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने कोल समाज की बहनों को हर माह 1000 रुपये आहार अनुदान देने की घोषणा की ।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में कोल जनजाति का योगदान स्वर्णाक्षरों में अंकित है। आज शबरी माता की जयंती पर सतना (मध्य प्रदेश) में ‘कोल जनजाति महाकुंभ’ को संबोधित कर रहा हूं।

प्रोग्रेस ऑफ इंडिया न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button