Flat Preloader Icon

MP News: माधव सिंह डाबर बने वन विकास निगम संचालक मंडल के अध्यक्ष, सत्येन्द्र भूषण उपाध्यक्ष

progress of india news

MP News: राज्य शासन ने मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर सत्येन्द्र भूषण सिंह की नियुक्ति की है।

Advertisement
MP News: माधव सिंह डाबर बने वन विकास निगम संचालक मंडल के अध्यक्ष, सत्येन्द्र भूषण उपाध्यक्ष

MP News: भोपाल । नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य सरकार ने निगम-मंडलों में नियुक्ति का सिलसिला शुरू कर दिया है। गुरुवार को शासन ने मप्र राज्य वन विकास निगम, मप्र माली कला बोर्ड और राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। जोबट विधानसभा सीट से 2013 से 2018 तक भाजपा के टिकट पर विधायक रहे माधव सिंह डाबर को मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कलावती भूरिया से पराजित हो गए थे और पुनर्वास की कोशिश में लगे थे।

रामदयाल प्रजापति को मप्र माटीकला बोर्ड अध्यक्ष

ऐसे ही भोपाल नगर निगम परिषद के अध्यक्ष रहे रामदयाल प्रजापति को मप्र माटीकला बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे। राज्य शासन ने मप्र राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर सत्येन्द्र भूषण सिंह की नियुक्ति की है। सिंह की संगठन की पृष्ठभूमि है। वे भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री रहे चुके हैं।

अन्‍य नियुक्तियां

राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का उपाध्यक्ष निवाड़ी जिले के नंदराम कुशवाहा को बनाया गया है। कुशवाहा ने वर्ष 2013 का विधानसभा चुनाव पृथ्वीपुर सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर लड़ा था। वर्ष 2018 के चुनाव में कुशवाहा 30 हजार से अधिक वोट लेकर तीसरे नंबर पर रहे थे। हालांकि वर्ष 2021 में जिला पंचायत सदस्य रहते हुए उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था।

progress of india news

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News