Flat Preloader Icon

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खजुराहो सांसद श्री  वी.डी. शर्मा ने ग्राम बिल्हा में महादेव समारोह का किया शुभारंभ।

पन्ना–: 01 मार्च, 2022 भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष
Advertisement

खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा ने कहा है कि सिद्धनाथ क्षेत्र को पर्यटन  क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां अगस्त्य मुनियों ने तपस्या की है। इसके अलावा यह 108 मुनियों की तपस्या स्थली भी रहा है। मुनि ने भगवान राम के आगमन पर अस्त्र-षस्त्र भेंट किए थे। उन्होंने कहा की ऐसे स्थान पर पहुंचकर गर्व की अनुभूति होती है।

जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर स्थान का चयन महादेव समारोह के लिए किया गया। अब इस वृहद और भव्य आयोजन से क्षेत्र को देश और प्रदेश में नई पहचान मिलेगी। यहां सड़क सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास भी होगा। उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी और कार्यक्रम के आयोजन में सभी के सहयोग के लिए आभार जताया।

पर्यटन एवं संस्कृति  विभाग द्वारा जिला प्रषासन के सहयोग से महाषिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव-सत्य की कला अभिव्यक्तियों पर आधारित महादेव समारोह का आयोजन किया गया था। पन्ना जिले के गुनौर तहसील अंतर्गत ग्राम बिल्हा मे स्थित अगस्त्य मुनि तपोस्थली  सिद्धनाथ मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव, कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्र, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अषोक कुमार चतुर्वेदी, रामबिहारी चौरसिया जिलाध्यक्ष भाजपा, महेन्द्र बागरी पूर्व विद्यायक, राजेश वर्मा पूर्व विधायक, बब्लू पाठक, संस्कृति विभाग के विकास तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, मंडलो के अध्यक्ष,भाजपा कार्यकर्ता,अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह परिहार ने किया।

कलाकारों का किया सम्मान

शिवकार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद श्री वी डी शर्मा ने महादेव समारोह का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का स्वागत और सम्मान कर उत्साह बढ़ाया। बालाघाट की सुश्री मुस्कान चौरसिया एवं साथी कलाकारों ने शिव महिमा-भक्ति गायन, उड़ीसा के चन्द्रमणि प्रधान एवं साथी कलाकारों ने गोटीपुआ नृत्य, डिंडोरी के तुलेष्वर एवं साथियों ने गोण्ड-गुदुमबाजा नृत्य और रायसेन के गया प्रसाद प्रजापति एवं साथियों ने शिव महिमा-बुन्देली लोक गायन की प्रस्तुति दी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News

Crypto Currency

[ccpw id="8102"]

Advertisement