वाल्मिकी जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री वाल्मिकीधाम पहुंचे ,

वाल्मिकीधाम के पीठाधीश्वर से भेंट की मुख्यमंत्री ने बालयोगी उमेशनाथजी महाराज को 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का निमंत्रण दिया
वाल्मिकी जयन्ती के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री वाल्मिकीधाम पहुंचे ,
उज्जैन 09 अक्टूबर। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को वाल्मिकी जयन्ती के अवसर पर शिप्रा नदी के किनारे स्थित वाल्मिकीधाम पहुंचे। उन्होंने वाल्मिकीधाम के पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथजी महाराज से सौजन्य भेंट की। साथ ही उन्हें आगामी 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का निमंत्रण-पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मिकीधाम पहुंच कर स्वामी सोहनदासजी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पमाला अर्पित की तथा नमन किया। इसके पश्चात उन्होंने बालयोगी उमेशनाथजी महाराज को शाल और माला भेंट कर प्रणाम किया।


वाल्मिकीधाम आश्रम की ओर से मुख्यमंत्री को वाल्मिकीजी का चित्र और वाल्मिकी रचित रामायण भेंट की। कार्यक्रम में स्वागत भाषण उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने दिया। उन्होंने कहा कि उज्जैन शहर में निरन्तर विकास के कार्य हो रहे हैं। यह उज्जैन का स्वर्णिमकाल चल रहा है। आगामी 11 अक्टूबर को हम सभी एक नया इतिहास रचते हुए देखेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा, नगरीय विकास मंत्री श्री भूपेंद्रसिंह, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, महापौर श्री मुकेश टटवाल, सभापति श्रीमती कलावती यादव, श्री विवेक जोशी, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।


श्री वीडी शर्मा ने कहा कि आज वाल्मिकी जयन्ती के अवसर पर सांस्कृतिक और आध्यात्मिक समारोह का अभ्युदय उज्जैन में हो रहा है। उन्होंने वाल्मिकी जयन्ती पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वाल्मिकी महाकुंभ का आयोजन किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन में अदभुत आनन्द बरस रहा है। आज वाल्मिकी जयन्ती के अवसर पर हम सभी ने भगवान वाल्मिकी के चरणों में प्रणाम किया है। भगवान वाल्मिकी हमें सदमार्ग पर चलायें, बस यही इच्छा है। सिंहस्थ में हमने पूरे भारत को समरसता का सन्देश दिया था। आने वाले समय में वाल्मिकी महाकुंभ का आयोजन उपयुक्त स्थान पर किया जायेगा। इसके लिये पीठाधीश्वर द्वारा तिथि का निर्धारण कर शासन को सूचना दी जाये। शासकीय अभिलेखों में भी आश्रम का नाम भगवान वाल्मिकीधाम ही दर्ज होगा। अगली बार से वाल्मिकी जयन्ती के अवसर पर शासकीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने आम जनता को आगामी 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में पधारने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि कई वर्षों में कभी-कभार ऐसे क्षण आते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2016 में हुई परिचर्चा में यह विषय आया था कि भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद उनकी लीलाओं तथा उनसे जुड़ी कथाओं के दर्शन के लिये उपयुक्त स्थान बनाया जाये। आज वह स्थान बनकर पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने आम जनता को भी 11 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम का निमंत्रण दिया।
वाल्मिकीधाम के पीठाधीश्वर बालयोगी उमेशनाथजी महाराज ने इस अवसर पर कहा कि शरद पूर्णिमा पर प्रतिवर्ष वाल्मिकी जयन्ती मनाई जाती है। भगवान वाल्मिकी ने सामाजिक समरसता की रचना की, मर्यादा का सूत्र दिया, जिसके पश्चात भगवान राम मर्यादा पुरूषोत्तम कहलाये। वे करोड़ों लोगों की श्रद्धा का केन्द्र हैं। आज वाल्मिकी जयन्ती के अवसर पर हम सभी महर्षि वाल्मिकी रचित रामायण को पढ़ें और उनके द्वारा बताये गये आदर्शों को अपने जीवन में शामिल करें। बालयोगी उमेशनाथजी महाराज ने श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के लिये अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम की चर्चा देश-विदेशों में होगी। पूरा वाल्मिकी समाज कार्यक्रम में अपनी ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान करेगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा वाल्मिकी जयन्ती के अवसर पर आयोजित किये जा रहे भण्डारे में भोजन भी ग्रहण किया गया।
आज अवंतिकापुरी उज्जैनी में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकट उत्सव पर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पहुंच कर भगवान महर्षि वाल्मीकि जी को माल्यार्पण कर परम पूज्य राष्ट्रीय संत बाल योगी श्री उमेश नाथ जी महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी प्रभारी मंत्री श्री जगदीश जी देवड़ा उच्च शिक्षा मंत्री मोहन जी यादव सांसद अनिल जी फिरोजिया महापौर मुकेश जी टटवाल सभापति श्रीमती कलावती जी यादव प्रदीप जी पांडे विवेक जी जोशी और और पार्टी के सभी कार्यकर्ता बंधु कॉन्ग्रेस विधायक महेश जी परमार विधायक रामलाल जी मालवीय अध्यक्ष रवि भदोरिया जी नेता प्रतिपक्ष श्री रवि राय जी अनंत नारायण जी मीणा आरएसएस प्रचारक श्री मुकेश जी दिसावल धर्मेंद्र सिंह जी मौर्य अमय उदयवीर जी शहर के प्रबुद्ध जन हरि सिंह जी यादव भगवान जी शर्मा और मातृशक्ति उपस्थित रहे पूरे दिन भगवान महर्षि वाल्मीकि जी को माल्यार्पण का कार्यक्रम अनवरत रूप से चलता रहा दिन भर भोजन भंडारा प्रसादी भी चला जिसमें मुख्यमंत्री जी और समस्त मंत्री गणों ने सभी के साथ बैठ कर भोजन प्रसादी ग्रहण की आदर्श वाल्मीकि महापंचायत के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा क्षीरसागर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पहुंची जिसमें सभी वरिष्ठ और युवा समाज जन सम्मिलित हुए अध्यक्ष राकेश जी गिरजे लोकेश जी टोपे वरिष्ठ समाज जन हरिराम जी टोपे गुरु चरण जी कलोसिया रामप्रसाद जी सारवान आदि सभी समाज जन साथ रहे विश्व वाल्मीकि धर्म संगठन द्वारा निलेश फतरोड़ जी के नेतृत्व में वाहन रैली श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पहुंची एक शोभायात्रा नलिया बाखल से प्रारंभ होकर लालू जी गोसर और बस्ती के समस्त समाज जनों के साथ श्री क्षेत्र वाल्मीकि धाम पहुंचे इस अवसर पर शहर के विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों भारत विकास परिषद संस्कार समिति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी गण पहुंचकर भगवान वाल्मीकि जी को माल्यार्पण किया और पूज्य गुरुदेव जी से आशीर्वाद प्राप्त किया
report
Progress of India news