आज फोकस मेंbhopal newsआज फोकस मेंजिला समाचार

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: 1 से 7 नवंबर तक कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा‎, कर्मचारियों के DA बढ़ाने की हो सकती है घोषणा

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस इस साल 1 सप्ताह तक मनाया जाएगा। इसके लिए 1 से 7 नवंबर तक पूरे मध्यप्रदेश में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 4 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं।

मध्यप्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर भोपाल के लाल परेड मैदान पर राजस्थानी कार्यक्रम होगा। महाकाल लोक पर आधारित लेजर शो होगा। शंकर एहसान रॉय टीम की संगीतमय प्रस्तुति होगी। इस दौरान राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कैबिनेट के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। वहीं कार्यक्रम को देखने के लिए लोगों के बैठने के इंतजाम किए गए हैं। साथ ही दूर से आए हुए लोगों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर होंगे ये कार्यक्रम

1 नवंबर – राजधानी भोपाल में राज्य स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

2 नवंबर – लाडली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम होगा।

3 नवंबर – स्वच्छता, ऐतिहासिक महापुरूषों की प्रतिमाओं, प्रमुख बाजारों में साफ-सफाई आदि की गतिविधियों होगी। प्रमुख स्थलों पर 67 दीप जलाए जाएंगे।

4 नवंबर – एक जिला एक उत्पाद को प्रमुखता प्रदान करती अलग-अलग गतिविधियां और रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

5 नवंबर – मध्य प्रदेश के गौरव के लोकनृत्य, नाटक, जननायक केंद्रित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

6 नवंबर – वन्य प्राणी सुरक्षा, जागरूकता, ऊर्जा, पर्यावरण, जल संरक्षण केंद्रित जागरूकता, सेमिनार, व्याख्यान, चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

7 नवंबर – जिला मुख्यालय पर सभी प्रतियोगिताओं, जन सेवा अभियान, मध्य प्रदेश गौरव आदि से संबंधित पुरस्कार वितरण समारोह, सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ किए जाएंगे।

बता दें कि 1 नवंबर को 1956 को मध्य प्रदेश की स्थापना हुई थी। मध्यप्रदेश 1 नवंबर 2022 को 67वें साल में प्रवेश करने जा रहा है। इसके लिए सभी जिलों में आयोजन की खास तैयारियां चल रही है। स्थापना दिवस पर शासकीय कर्मचारियों को आधे दिन के अवकाश की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

report

progress of india news

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button