आज फोकस मेंbhopal newsmp newsआज फोकस में

Bharat Jodo Yatra मप्र में पहुंची राहुल की यात्रा, बहन प्रियंका के साथ नर्मदा तट पर की संध्या आरती

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल और प्रियंका ने मां नर्मदा की आरती की

Bharat Jodo Yatra : mp

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी बहन और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) को मध्य प्रदेश के खरगोन में नर्मदा घाट पर आरती की। इस दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहे। इससे पहले उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार दूसरे दिन अपने भाई के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई। यात्रा की शुरुआत सुबह खरगोन जिले के खेरदा से हुई।

मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि राहुल गांधी शाम को देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ओंकारेश्वर पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांधी ने मंदिर में पूजा अर्चना की और नर्मदा नदी की आरती में भी हिस्सा लिया।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस (Congress) शासित राज्य मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से 23 नवंबर से शुरू हुई थी। जिसने महाराष्ट्र चरण पूरा करने के बाद प्रवेश किया

वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा। शिवराज ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ने के लिए यात्रा कर रहे हैं या भारत तोड़ने वालों को यात्रा से जोड़ रहे हैं? सरेआम पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगना, शर्म नहीं आती क्या कांग्रेस को? कांग्रेस ने पहले भी देश को तोड़ा है।

शिवराज ने कहा कि आज जिस तरह के लोग यात्रा से जुड़ रहे हैं। वो कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करती है। जिन्होंने भी ये नारे लगाए हैं वो माफ नहीं किए जाएंगे, मैंने जांच के आदेश दे दिए हैं। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, मध्य प्रदेश में कांग्रेस (Congress) की इस यात्रा में अब ग्रांट नाम का एक अमेरिकी नागरिक भी शामिल हुआ है। अमेरिकी नागरिक का कहना है कि वह भारत जोड़ो यात्रा ( Bharat Jodo Yatra) में इसलिए शामिल हुए हैं क्योंकि उन्हे जोड़ने के विषय से काफी लगाव है और वह राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की इस यात्रा से काफी प्रभावित हुए है। जानकारी के मुताबिक ग्रांट तमिलनाडु की एक यूनिवर्सिटी में इतिहास में पीएचडी कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में जाने से पहले पहले मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ क्षेत्र में 12 दिनों में 380 किमी की दूरी तय करेगी। इस कृषि क्षेत्र में बड़ी संख्या में आदिवासी निवास करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button