bhopal news

मप्रः राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारी आईपीएस संवर्ग में हुए पदोन्नत

भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों (State Police Service 14 officers) को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) संवर्ग (Indian Police Service (IPS) Cadre) में पदोन्नति (promotion) मिली है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी गई थी।

मंगलवार को जानकारी दी गई कि दो वर्ष की रिक्तियों के लिए दो मई को विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक हुई थी। इसमें राज्य पुलिस सेवा के 14 अधिकारियों को पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया था। इनमें वर्ष 2021 की रिक्तियों के लिए आठ और 2022 की रिक्तियों के लिए छह अधिकारियों को आईपीएस संवर्ग के लिए पदोन्नत किया गया है।

पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में मनीष खत्री, सुनील कुमार मेहता, वीरेंद्र जैन, देवेंद्र कुमार पाटीदार, राय सिंह नरवरिया, रामशरण प्रजापति, सुंदर सिंह कनेश और राजेश व्यास (2021 की रिक्तियों पर) तथा विनोद कुमार सिंह, पद्म विलोचन शुक्ला, सुधीर कुमार अग्रवाल, पंकज कुमार पांडेय, अजय पांडेय और डा. संजय कुमार अग्रवाल (2022 की रिक्तियों पर) शामिल हैं। ये सभी अधिकारी राज्य पुलिस सेवा के वर्ष 1996 और 1997 बैच के हैं।

बताया गया है कि डीपीसी कुल 16 पदों के लिए हुई थी। इनमें राजेश त्रिपाठी और अरुण मिश्रा का लिफाफा बंद रखा गया है। अरुण मिश्रा के विरुद्ध आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में जांच चल रही है। उन्हें हाई कोर्ट से राहत मिल गई है, जबकि राजेश त्रिपाठी को गृह विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button