Transfers in Madhya Pradesh: इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह को प्रबंध संचालक औद्योगिक विकास निगम व मेट्रो रेल कार्पोरेशन बनाया। जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी अब इंदौर के कलेक्टर होंगे, छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को जबलपुर की दी जिम्मेदारी



Transfers in Madhya Pradesh: भोपाल। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए शिवराज सरकार ने चुनावी जमावट शुरू कर दी है। इंदौर-जबलपुर सहित 14 कलेक्टर सोमवार को बदल दिए गए। इनमें से अधिकतर अधिकारियों को चुनाव के समय एक ही स्थान पर तीन वर्ष पूरे होते। सरकार के पसंदीदा अधिकारी होने की वजह से इन अधिकारियों की शिकवा-शिकायत पर चुनाव आयोग इन्हें तब हटा सकता था, इसलिए सरकार ने पहले ही जमावट कर ली।
लंबे समय से इंदौर में जमे कलेक्टर मनीष सिंह को औद्योगिक विकास निगम व मेट्रो रेल कार्पोरेशन का प्रबंध संचालक बनाया है। जबलपुर कलेक्टर इलैया राजा टी अब इंदौर के कलेक्टर होंगे। नगर निगम महापौर के चुनाव के भाजपा प्रत्याशी के पराजित होने पर उनको लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने शिकायत की थी, लेकिन उन्हें बड़े जिले का दायित्व दिया गया है।
मुख्यमंत्री के गृह जिले सीहोर का कलेक्टर प्रवीण सिंह अढायच को बनाया है। छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को जबलपुर का कलेक्टर बनाया गया है। 2013 और 2014 बैच के आइएएस अधिकारियों को कलेक्टर बनाया गया है। कलेक्टरों सहित 27 आइएएस अधिकारियों को बदला गया है।
अधिकारी नवीन पदस्थापना
– इलैया राजा टी – इंदौर
कलेक्टर जबलपुर
– सौरभ सुमन – जबलपुर
कलेक्टर छिंदवाड़ा
– प्रवीण सिंह अढायच – सीहोर
कलेक्टर बुरहानपुर
– प्रियंक मिश्रा – कलेक्टर धार
कलेक्टर कटनी
– अवि प्रसाद – कलेक्टर कटनी
अपर कलेक्टर उज्जैन
– शीतला पटले – कलेक्टर छिंदवाड़ा
अपर आयुक्त राजस्व सागर
– साकेत मालवीय – कलेक्टर सीधी
सीईओ जिपं सिंगरौली
– ऋषभ गुप्ता – कलेक्टर देवास
सीईओ स्मार्ट सिटी इंदौर
– अंकित अस्थाना – कलेक्टर मुरैना
सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल
– ऋजु बाफना – कलेक्टर नरसिंहपुर
अपर आयुक्त नगर निगम भोपाल
– भव्या मित्तल – कलेक्टर बुरहानपुर
अपर आयुक्त
नगर निगम इंदौर
– गौरव बैनल – सीईओ स्मार्ट सिटी भोपाल
अपर आयुक्त
नगरीय प्रशासन विकास
– मनीष सिंह – एमडी एमपीआइडीसी, एमडी मेट्रो रेल कार्पोरेशन
कलेक्टर इंदौर
– संजीव श्रीवास्तव – सीईओ कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड
कलेक्टर सीहोर
– रोहित सिंह – एमडी एलयूएन, संचालक एमएसएमई
कलेक्टर नरसिंहपुर
– राजीव रंजन मीना – एमडी खजिन निगम
कलेक्टर सिंगरौली
– बक्की कार्तिकेयन – उप सचिव मप्र शासन वित्त विभाग
कलेक्टर मुरैना
– अवधेश शर्मा – अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास
कलेक्टर आगर मालवा
– कृष्णदेव त्रिपाठी – कलेक्टर उमरिया
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी,
उप सचिव विधि विधायी कार्य विभाग
– अरुण कुमार परमार – कलेक्टर सिंगरौली
उप सचिव राज्य निर्वाचन आयोग
– कैलाश वानखेड़े – कलेक्टर आगर मालवा
उप सचिव वाणिज्यिक कर
-सोनाली पोंक्षे बायंगणकर -आयुक्त भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपेथी
संचालक प्रशासन अकादमी
कार्यपालक संचालक डीएमआइ
षणमुख प्रिया मिश्रा – संचालक कर्मचारी चयन बोर्ड
सीईओ कौशल विकास एवं रोजगार
निर्माण बोर्ड, संचालक रोजगार
सविता प्रधान को हटाया, नीलेश दुबे को खंडवा नगर निगम आयुक्त की कमान
नगर निगम खंडवा की आयुक्त सविता प्रधान को हटा दिया गया है। उन्हें संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास ग्वालियर संभाग पदस्थ किया गया है। नगरीय प्रशासन विकास संचालनालय में उप संचालक एवं एमपीयूडीसी के अर्बन गर्वनेंस अधिकारी नीलेश दुबे का तबादला कर उन्हें आयुक्त नगर निगम खंडवा पदस्थ किया गया है। सविता प्रधान के कार्यभार ग्रहण करने पर आरके श्रीवास्तव नगरीय प्रशासन एवं विकास ग्वलियर संभाग के संयुक्त संचालक के प्रभार से मुक्त होंगे। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने सोमवार को इन दोनों अधिकारियों का तबादला आदेश जारी कर दिया है।
report
progress of india news