Flat Preloader Icon

MP News : 32000 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पीएम, सीएम, स्वास्थ्य मंत्री, वित्त मंत्री को ईमेल पर पत्र भेजे जाएंगे

MP News : संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भोपाल जेपी अस्‍पताल पर दो प्रमुख मांगों को लेकर पत्र भेजें एवं विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

MP News : भोपाल। सहित प्रदेश के सभी जिलों में 32000 कर्मचारियों द्वारा 15 दिसम्बर से अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हडताल कर रहे है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है, इसलिए मेल आईडी के द्वारा प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव मिशन संचालक को पत्र भेजे जाएंगे। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भोपाल जेपी 1250 हॉस्पिटल स्थित धरना स्थल पर दो प्रमुख मांगों को लेकर पत्र भेजें एवं विरोध प्रदर्शन किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया प्रदेश उपाध्यक्ष कोमल सिंह ने कहा कि सरकार इतना कम दे रही है कि इस महंगाई में कर्मचारियों का जीवन यापन करना भी मुश्किल हो रहा है, 24 दिसंबर को जेपी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निरीक्षण किया गया था उस दौरान हमारे कर्मचारियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत करना चाहते थे। उसको पुलिस प्रशासन द्वारा रोका गया एवं मंत्री महोदय के जाते ही हमारे 13 कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज किए गए आठ कर्मचारियों को जेल भेजा गया था उसमें दीपक सक्सेना बीपी शुगर की दवाइयां लेते थे लेकिन जेल में दवाइयां नहीं ले भारी तनाव के चलते लकवा के शिकार हो गए ग्रीन सिटी हास्पिटल में भर्ती हैं शासन प्रशासन द्वारा भी इस बात को लेकर कोई संज्ञान नहीं लिया गया हमारी दो प्रमुख मागे सभी कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाए। राष्टीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउट सोर्स किए गए सपोर्ट स्टाफ एवं निष्कासित कर्मचारियों की तत्काल बहाली के आदेश नहीं होंगे जब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी इस बीच में जो भी सेवाएं प्रभावित होंगी उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

progress of india news

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News

Crypto Currency

[ccpw id="8102"]

Advertisement