आज फोकस मेंक्विक फैक्ट्सजिला समाचारतस्वीरेंधर्मराजनीति

मप्रः मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रमोदय विद्यालय के बच्चों संग मनाया जन्म-दिन

– इंदौर के खजराना गणेश मंदिर और उज्जैन में महाकाल के दर्शन किये

– उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी और भोपाल के श्रमोदय विद्यालय में किया पौध-रोपण

भोपाल, 29 अगस्त (हि.स.)। खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को अपना जन्म-दिवस भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय के बच्चों संग मनाया और पौध-रोपण किया।

उन्होंने सर्वप्रथम सुबह इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में विघ्नहर्ता भगवान गणेश और उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन कर प्रदेशवासियों के सुख- समृद्धि की कामना की। उन्होंने उज्जैन स्थित विक्रम यूनिवर्सिटी के नक्षत्र गार्डन में हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान अंतर्गत पौध-रोपण भी किया।

श्रम मंत्री सिंह ने विद्यालय के बच्चों से कहा कि आप सभी को अपनी मेहनत और लगन से आगे बढ़ना है। पढ़ाई में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतनी है। कड़ी मेहनत का फल भविष्य में जरूर मिलेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने में पूरी ताकत लगाये।

प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज की तरफ से आपको जन्म दिन बहुत सारी शुभकामनाए।

प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button