आज फोकस मेंजिला समाचार

उज्जैन : प्रधानमंत्री मोदी 11 अक्टूबर को करेंगे महाकाल लोक का लोकार्पण

महाकाल लोक पर केंद्रित चार दिवसीय आयोजन में लेजर शो, महानाट्य की होगी प्रस्तुति

– सोनू निगम करेंगे शिवोऽम से समापन

– उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव एवं सांसद फिरोजिया ने किया भूमि पूजन

उज्जैन, 3 अक्टूबर (प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज.)। आजादी के अमृतकाल में कालगणना के वैश्विक केन्द्र धार्मिक नगरी उज्जैन को महाकाल लोक की सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार 11 अक्टूबर को परिसर में नवनिर्मित महाकाल लोक का लोकार्पण करने उज्जैन आ रहे हैं। सरकार ने इस आयोजन के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के मागर्दर्शन में इस आयोजन को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने के लिए उज्जैन में श्रृंखलाबद्ध भव्य सांस्कृतिक समारोह एवं अन्य आयोजन करने की रूप रेखा बनाई गई है। इसी कड़ी में महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ चार दिवसीय महाकाल लोक परम शिव का आराधन समारोह आयोजित होगा। इसका शुभारंभ 7 अक्टूबर को देवाधिदेव महादेव के लेजर शो से होगा और 10 अक्टूबर को समापन पर शिवोऽम की प्रस्तुति प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सोनू निगम करेंगे।

रविवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव और क्षेत्रीय सांसद अनिल फिरोजिया ने महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व आयोजन करने के लिये शास्त्री नगर मैदान पर विधिवत भूमि पूजन किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, रूप पमनानी, कपिल यार्दे, जयप्रकाश जूनवाल, पार्षद कैलाश प्रजापत आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने बताया कि प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सोनू निगम का स्टेज शो दशहरा मैदान पर होगा, शेष सभी आयोजन शास्त्री नगर मैदान पर सायं 7 बजे से प्रारंभ होंगे। शोधपीठ के श्रृंखलाबद्ध आयोजन में प्रथम प्रस्तुति 7 अक्टूबर को महादेव लेजर शो से होगी, इसकी प्रस्तुति हेडवे क्रियेशन्स ग्रुप दिल्ली करेगा।लेजर शो के उपरांत महाकाल गाथा महानाट्य का मंचन होगा, इसकी प्रस्तुति कपिल यार्दे, सामान्य जनचेतना विकास समिति करेगा। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को श्रीकृष्ण प्रणीत महाकाल स्त्रोतम् गायन होगा। इसकी प्रस्तुति पं. सुखदेव चतुर्वेदी मुंबई/मथुरा करेंगे। गायन उपरांत महाकाल गाथा महानाट्य का पुनः मंचन होगा। इसकी प्रस्तुति कपिल यार्दे, सामान्य जनचेतना विकास समिति द्वारा किया जाएगा। रविवार 9 अक्टूबर को शिव गणेश की स्तुति होगी। इसकी प्रस्तुति इंडिया गाट टैलेंट के प्रतिभागी मुंबई के प्रसिद्ध वारियर स्क्वाड एवं बांबे फायर ट्रूप करेगा। स्तुति उपरांत महाकाल गाथा महानाट्य का पुनः मंचन होगा। सोमवार 10 अक्टूबर को पुनः महादेव लेजर शो होगा। इसे हेडवे क्रियेशन्स ग्रुप दिल्ली प्रस्तुत करेगा। शाम को समापन में बालीवुड के प्रसिद्ध गायक पद्मश्री सोनू निगम शिवोऽम पर भव्य प्रस्तुति करेंग

रिपोर्ट

प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज

Tags

#उज्जैन न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button