कलेक्टर हर्षिका सिंह अपने पति रोहित सिंह के साथ कान्हा सरई आर्ट गैलरी पहुंची और गैलरी का भ्रमण किया। मंडला कलेक्टर के पति रोहित सिंह वर्तमान में नरसिंहपुर कलेक्टर हैं।

यह भी देखे विदिशा में 45 लाख रुपये कीमती 306 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
*विदिशा में 45 लाख रुपये कीमती 306 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार*https://www.progressofindia.in/epaper/8660/
कलेक्टर हर्षिका सिंह अपने पति रोहित सिंह के साथ कान्हा सरई आर्ट गैलरी पहुंची और गैलरी का भ्रमण किया। मंडला कलेक्टर के पति रोहित सिंह वर्तमान में नरसिंहपुर कलेक्टर हैं। उनके साथ घुघरी एसडीएम अग्रिम कुमार भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। इस दौरान गैलरी का अवलोकन कर रहे अधिकारियों ने चित्रकार आशीष कछवाहा की चित्रकारी तो देखी ही। साथ ही उन्होंने बैगा जन जाति के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने बैगा संस्कृति और बैगाओं के प्रकृति से जुड़ाव के बारे में चर्चा की।
इस दौरान बैगा आदिवासियों का बाघ व प्रकृति के साथ संबंध के बारे में विस्तार से जाना। इस गैलरी में उनके लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र थे भूत, वर्तमान व भविष्य बताने वाले तीन आईने। इन आइनों को देखकर सभी को सुखद आश्चर्य हुआ कि कैसे किसी आईने के सामने बाकी चीजें दिखती हैं, केवल इंसान नहीं दिखता। कलाकार मनोज द्धिवेदी की काष्ट शिल्प प्रतिमाओं के सहित पत्थर से बनी मूर्तियों दाईवो का भी अवलोकन किया। इस शिल्पकृति को भांगिलाल हरदहा, मनोज द्विवेदी, आशीष कछवाहा, रामकुमार नंदा, कृष्ण महिपाल यादव तथा भूपेंद्र यादव ने मूर्त रूप प्रदान किया था। गैलरी में उन्होंने बैगा समाज के संस्कृति संयोजक सोनसाय बैगा से भी मुलाक़ात की।
मप्रलघु वेतन कर्मचारी संघ की बैठक 27 को
मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष संजु कुशराम द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रांतीय आव्हान पर लंबित मांगों को जैसे कार्यभारित आकस्मिक निधि, स्थाईकर्मी, दैनिक वेतनभोगी एवं अंश कालीन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 25 मार्च को मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मप्रशासन भोपाल के नाम से समय 1ः30 बजे कलेक्टर मंडला को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 13 अप्रैल को भोपाल में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन एवं आम सभा किया जाना है। इस संबंध में 27 मार्च को 12ः00 बजे से जेलघाट मंडला में बैठक रखी गई है।जिसमें जिले के समस्त चतुर्थ श्रेणी एवं स्थाईकर्मी, दैनिक वेतनभोगी, अंशकालीन एवं संघ के समस्त पदाधिकारी एवं जिले के समस्त तहसील,ब्लाक शाखा अध्यक्ष को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है। ताकि भोपाल आंदोलन 13 अप्रैल की रूपरेखा तैयार कर निर्णय लिया जा सकेगा।
