epaperअन्यआज फोकस में

26 मार्च 2022।पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, तैयार होगा रोजगार-विकास का रोडमैप, ये मुद्दे रहेंगे प्रमुख।

इसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को रिलांच करने की तैयारी का मंत्री उषा ठाकुर, गोविंद सिंह राजपूत, मोहन यादव और भारत सिंह कुशवाह प्रेजेंटेशन देंगे।

26 मार्च 2022

भोपाल, ।पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक आज, तैयार होगा रोजगार-विकास का रोडमैप, ये मुद्दे रहेंगे प्रमुख ,आज शनिवार 26 मार्च 2022 को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बड़ी शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet Meeting) की चिंतन बैठक होने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan)की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में आज तीर्थदर्शन योजना पर चर्चा की जाएगी। वही 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति तैयार होगी।वही शिवराज सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी, जिसके आधार पर विकास का रोडमैप तैयार होगा। मप्र को आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा की जाएगी

यह भी देखे : राजगढ़ पुलिस ने गुंडों बदमाशों के ठिकाने पर दबिश देकर जुलूस निकाला -

https://www.progressofindia.in/epaper/8689/

2023 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।यह चिंतन बैठक आज 26 मार्च को पचमढ़ी के भारत स्काउड-गाइड के पास स्थल पर शनिवार सुबह 10 बजे चिंतन शिविर में दीप प्रज्जवलन के साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन होगा। इसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना को रिलांच करने की तैयारी का मंत्री उषा ठाकुर, गोविंद सिंह राजपूत, मोहन यादव और भारत सिंह कुशवाह प्रेजेंटेशन देंगे। संभवत: तीर्थदर्शन योजना में अमरनाथ यात्रा को शामिल किया जा सकता है।इसके अलावा लाड़ली लक्ष्मी योजना, राशन वितरण व्यवस्था, सीएम राइज योजना का प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं, जल जीवन मिशन, अनुसूचित जनजाति समूह, अनुसूचित जाति वर्ग के विकास, प्रधानमंत्री आवास योजना में हितग्राहियों को रेत उपलब्ध कराने, आवारा पशुओं की बेहतर व्यवस्था, गोबर्धन योजना और कर्मचारी संघों की समस्याओं संबंधी विषय पर चर्चा होने के बाद शाम 7 बजे बैठक का समापन होगा। इस चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे।इसके बाद जिन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए संशोधन किए जाने हैं, वे करके लागू किए जाएंगे।

इसमें मुख्यमंत्री के सामने सभी मंत्रियों द्वारा  योजनाओं और मिशन पर तैयार प्रेजेंटेशन पर चर्चा होगी और हर विषय के लिए आधे घंटे का समय दिया गया है।अलग-अलग मंत्रियों की कमेटी की रिपोर्ट और आगामी 2 साल के लिए विकास के रोडमैप को तैयार किया जाएगा। खास बात यह है कि इस मंथन में किसी भी अधिकारी को नहीं बुलाया गया है। मुख्य सचिव और मंत्री रहेंगे।सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आएंगे।आत्मनिर्भर योजना के तहत होने वाली आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखकर बैठक का एजेंडा तैयार किया गया है।इस शिवराज कैबिनेट बैठक को लेकर कलेक्टर, कमिश्नर समेत जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाए किए गए है।

यह भी देखे :पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र सतना ईकाई द्वारा जारी विज्ञप्ति*

https://www.progressofindia.in/आज-फोकस-में/8674/

26 मार्च शनिवार का पूरा कार्यक्रम

  •  सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री, मंत्री समूह को संबोधित करेंगे।
  • सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को पुन: शुरू करने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • 11 बजे कन्या विवाह योजना की विस्तृत प्रक्रिया और रूपरेखा हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • दोपहर 12 बजे लाड़ली लक्ष्मी योजना की समिति का प्रस्तुतिरण एवं लाड़ली लक्ष्मी-2 पर चर्चा।
  • दोपहर 12.30 बजे राशन वितरण की व्यवस्था प्रभावी रूप से जनता के समक्ष रखने हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • दोपहर 1 बजे सीएम राइज स्कूल के प्रभावी प्रचार-प्रसार और क्रियान्वयन के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • दोपहर 2.30 बजे लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना को प्रभावी तरीके से रखने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • दोपहर 3 बजे जल-जीवन मिशन के क्रियान्वयन और सुप्रचारित करने के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।
  •  दोपहर 3.30 बजे अनुसूचित जनजाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • सायं 4 बजे अनुसूचित जाति समूह के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • सायं 4.30 बजे ओबीसी और सामान्य वर्ग के विषयों संबंधी योजना हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  •  सायं 5 बजे प्रधानमंत्री आवास के मकानों के निर्माण के सुचारू क्रियान्वयन हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • सायं 5.30 बजे सडक़ों पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • सायं 6 बजे गोबर्धन योजना पर विचार हेतु समिति का प्रस्तुतिकरण।
  • सायं 6.30 बजे कर्मचारी संघों से उनकी समस्याओं पर बात करने हेतु समिति से चर्चा।
  •  सायं 7 बजे मुख्यमंत्री का संबोधन।

Related Articles

3 Comments

  1. डेली करेंट अफेयर्स और अपडेट्स के लिए अभी लॉग इन करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button