Flat Preloader Icon

Judges in MP High Court : मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में 2023 में 14 नए न्यायाधीश आएंगे, छह सेवानिवृत्त हो जाएंगे

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। वर्तमान में कुल पदस्थ न्यायाधीशों की संख्या 31 है |
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। वर्तमान में कुल पदस्थ न्यायाधीशों की संख्या 31 है। इस तरह 22 पद फिलहाल रिक्त हैं। इनमें से आधे उच्च न्यायिक सेवा से व आधे वकीलों के बीच से चयनित किए गए हैं

Advertisement

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत पदों की संख्या 53 है। वर्तमान में कुल पदस्थ न्यायाधीशों की संख्या 31 है। इस तरह 22 पद फिलहाल रिक्त हैं। हाल ही में हाई कोर्ट कालेजियम की ओर से न्यायाधीश बनाने 14 नए नाम सुप्रीम कोर्ट कालेजियम के समक्ष विचार के लिए भेजे गए हैं। इनमें से आधे उच्च न्यायिक सेवा से व आधे वकीलों के बीच से चयनित किए गए हैं। यदि 2023 के प्रारंभिक माह तक इन नामों को सुप्रीम कोर्ट कालेजियम के साथ ही राष्ट्रपति की ओर से भी मंजूरी मिल गई तो 22 जजों की कमी में 14 के इजाफे के साथ कुल न्यायाधीशों की संख्या 45 हो जाएगी। किंतु समस्या यह है कि 2023 में ही जून से लेकर अक्टूबर तक एक-एक करके छह मौजूदा न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो जाएंगे। लिहाजा, 45 की संख्या फिर से घटकर 39 हो जाएगी। इस तरह एक बार फिर कुल स्वीकृत पद 53 की संख्या पूर्ण करने के लिए 14 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति आवश्यक हो जाएगी।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय वर्मा व सचिव परितोष त्रिवेदी ने उक्त वस्तुस्थिति को ध्यान में रखते हुए 2023 के प्रारंभ में ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ को एक पत्र भेजने का निर्णय ले लिया है। इसके जरिये 2023 में छह मौजूदा न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति से पूर्व ही मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के वकीलों के बीच से सात वकीलों व उच्च न्यायिक सेवा से सात न्यायिक अधिकारियों के नाम हाई कोर्ट जज के लिए हाई कोर्ट कालेजियम से मांगे जाने पर बल दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों बार कौंसिल आफ इंडिया के तत्वावधान में सुप्रीम कोर्ट के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित व वर्तमान मुख्य न्यायाधीश डीवाइ चंद्रचूड़ के स्वागत समारोह में शामिल होने नई दिल्ली पहुंचने के दौरान भी हाई कोर्ट बार अध्यक्ष वर्मा व सचिव त्रिवेदी मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीशों के कुल स्वीकृत सभी 53 पद भरे जाने पर जोर दे चुके हैं।

इस तरह सेवानिवृत्त होंगे वर्तमान न्यायाधीश ‘

-न्यायमूर्ति वीरेंद्र सिंह- 14 अप्रैल, 2023

– न्यायमूर्ति अंजुलि पालो- 18 मई, 2023

– न्यायमूर्ति राजेंद्र कुमार वर्मा- 30 जून, 2023

-न्यायमूर्ति अरुण कुमार शर्मा- 28 जुलाई, 2023

– न्यायमूर्ति नंदिता दुबे-16 सितंबर, 2023

-न्यायमूर्ति दीपक कुमार अग्रवाल- 29 सितंबर, 2023

progress of india news

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News