Flat Preloader Icon

कटनी: 7 घंटे बाद खत्म हुई प्रदेश कार्यक्रम समिति की बैठक, 208 सदस्यों ने लिया भाग, जबलपुर रवाना हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान

आज कटनी में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति बैठक का आयोजन हुआ। मीटिंग 7 घंटों के बाद खत्म हुई।

Katni News: मध्यप्रदेश में आगामी चुनावों के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। शनिवार को कटनी में प्रदेश भाजपा कार्यक्रम समिति की बैठक का आयोजन हुआ। मीटिंग लगभग 7 घंटे तक चली। कार्यक्रम में समिति के 208 सदस्यों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। शाम 6:30 बजे बैठक संपन्न हुआ। जिसके फौरन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर के लिए रवाना हुए।

बीजेपी के महासचिव तरुण जोग जी ने कहा कि इस बार पार्टी विधानसभा चुनाव में 200 सीटों के पार लाएगी। गुजरात मॉडल को मध्य प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। हमारे कार्यकर्ता जोश में है। इससे ये संभव है कि गुजरात में भी हमारा नारा डेढ़ सौ सीट के पास रहा। पर हम 157 सीटें लेकर आए हैं। तो यह मध्य प्रदेश में भी यह संभव है।

एमपी भाजपा महासचिव ने सीएम शिवराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होनें कहा कि, “इस बैठक के अंदर बीजेपी के सभी कार्यकर्ता व्यापक तैयारी के साथ मैदान में जुटे हैं। यह 2023 का भी आगाज है और 2024 की भी तैयारी है, जो प्रधानमंत्री ने हमे टास्क दिया है।”

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News

Crypto Currency

[ccpw id="8102"]

Advertisement