Flat Preloader Icon

MP पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान,आचार संहिता लागू

MP पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान,आचार संहिता लागू

Advertisement

मध्यप्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही चुनावी क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।
पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। चुनाव 4 लाख पदों के लिए होंगे। नामांकन 30 मई से भरे जा सकेंगे। नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है।

पहले चरण में 25 जून को 115 जनपद पंचायतों में चुनाव होंगे। इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे चरण में 1 जुलाई को 106 जनपद पंचायतें हैं। ग्राम पंचायतों की संख्या 7661 है। दूसरे चरण में 23,988 केंद्रों पर मतदान होगा। तीसरे चरण का मतदान 8 जुलाई को होगा। इसमें सिर्फ 92 जनपद पंचायतें हैं। प्रत्येक चरण में 6649 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मतदान केंद्र 20606 हैं। 5 जिलों में एक चरण में ही चुनाव हो जाएगा। 8 जिलों में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। बाकी 39 जिलों में तीन चरणों में चुनाव होगा। मतगणना 14 जुलाई को होगी। जबकि जिला पंचायत सदस्य का परिणाम 15 जुलाई को आएगा।

Report – प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज

#progresof india #news #समाचार #डेली न्यूज़ #politicalnews

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News

Crypto Currency

[ccpw id="8102"]

Advertisement