Flat Preloader Icon

Madhya Pradesh: संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने रैली निकालकर सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के आठवें दिन गुरुवार को नेहरु पार्क पर सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना दिया।

Advertisement

मुरैना, 22 दिसम्बर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने हड़ताल के आठवें दिन गुरुवार को नेहरु पार्क पर सरकार की नीतियों के खिलाफ धरना दिया। इस क्रम में कर्मचारियों ने सरकार की हठधर्मिता को देखते हुये भैंस के आगे बीन बजाई। कर्मचारियों ने कहा कि हम सभी आठ दिन से धरने पर हैं, लेकिन मध्यप्रदेश सरकार अपनी कुंभकर्णी नींद से जग ही नही पा रही है, उधर स्वास्थ्य सेवाएं लडखड़ाई हुई है, पूरे प्रदेश में मरीजों को स्वास्थ्य सेवायें नहीं मिल रही हैं, जनता में आक्रोश पनप रहा है।

गुरुवार को धरना स्थल पर पैंसनर्स संघ जिला मुरैना के अध्यक्ष वीएल टुन्डेले व किसान नेता रामकुमार शर्मा ने भी संविदा स्वास्थ्य संघ को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की जब बात हम सुनते हैं तो सरकार को भी हमारी बात सुननी पड़ेगी। सरकार चुनावों के समय तो कर्मचारी संघो से बात करती है और वोट देने का आव्हान करते हैं। प्रजातंत्र में राजा को जनता की बात सुनना ही पड़ेगी, नहीं तो चुनाव के समय कर्मचारी और अन्य संगठनों द्वारा विरोध किया जाएगा। किसान नेता रामकुमार ने कहा कि शासन में बैठे लोग शोषण और लोगों की आवाज दवाने की राजनीति करते हैं, जो प्रजातंत्र में भारी पड़ सकती है। लम्बे समय से संविदा स्वास्थ्य संघ विभाग में सेवाएं दे रहे हैं, जिनको 10 से 20 वर्ष हो गए, कुछ तो उम्र के अगले पड़ाव पर पहुँच गए। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य कर रहे लोगों को नियमित करे, साथ ही सरकार को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन व अन्य लाभ देना चाहिये। उन्होंने कहा कि किसान संघ आपके समर्थन में हैं।

Bhopal में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने झुनझुना और Lollipop लेकर किया Protest।

 सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ताली और थाली बजाकर असंवेदनशील हो चुकी मप्र सरकार को जगाने का प्रयास किया। इधर कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले भर में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत 11 चिकित्सक कार्यरत हैं जो प्रतिदिन लगभग 700 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं।

सिवनी में संविदा स्वास्थ्य संगठन की हड़ताल

सिवनी में संविदा स्वास्थ्य संगठन की हड़ताल के पांचवें दिन समस्त संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। संविदा स्वास्थ्य संगठन के सदस्यों ने भैंस के सामने बीन बजा कर शासन का ध्यान आकर्षित किया। ताकि वह संविदा कर्मचारियों की मांगों पर शीघ्र विचार किया जा कर उन पर ठोस निर्णय ले।

मेहंदी लगाकर विरोध प्रदर्शन

हड़ताल स्थल पर कार्यक्रम के दौरान ही महिला और पुरुष साथियों ने अपने हाथों में मेहंदी लगाकर संविदा प्रथा का विरोध किया। नियमितिकरण किए जाने के लिए संदेश दिया। संविदा स्वास्थ्य संगठन के समर्थन में संविदा संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया।

भाजपा नगर अध्यक्ष पहुंचे धरना स्थल

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हड़ताल स्थल में भाजपा के नगर अध्यक्ष अभिषेक दुबे पहुंचे। जिन्हें संघ के जिलाध्यक्ष धीरज पाल ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्हें 3 सूत्रीय मांगों से भी अवगत कराया गया।

इन मांगे पर अड़े कर्मचारी

3 सूत्रीय मांगों में सर्वप्रथम नियमितिकरण की मांग थी। जब तक नियमित नहीं किया जाता तब तक नियमित पदों के खिलाफ 90% सैलरी देने की मांग थी। तदुपरांत अप्रेजल के नाम पर पूर्व में जिन कर्मचारियों की सेवा समाप्त किया गया और जिन्हें आउटसोर्स किया गया उन्हें वापस विभाग में लिए जाने का अनुरोध किया। जिसमें अभिषेक दुबे ने आश्वस्त किया कि वह मांग अपने स्तर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज तक पहुंचाएंगे।

प्रोग्रेस ऑफ इंडिया न्यूज

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News

Crypto Currency

[ccpw id="8102"]

Advertisement