आज फोकस मेंbhopal newsmp newsआज फोकस मेंजिला समाचार

Madhya Pradesh News: 14 पुलिस अधीक्षक, दो डीआइजी और दो आइजी पदोन्नत

Madhya Pradesh News: मध्‍य प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा के 18 अध‍िकारियों के पदोन्‍नति आदेश जारी कर दिए हैं।

Madhya Pradesh News: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। राज्य शासन ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के 18 अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इनमें 2009 बैच के 14 पुलिस अधीक्षकों को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआइजी), 2005 बैच के दो डीआइजी को पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) और 1998 बैच के दो आइजी को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह आदेश एक जनवरी 2023 से प्रभावी माना जाएगा। सभी की पदस्थापना यथावत रखी गई है।

यह बने डीआइजी

अधिकारी का नाम- नवीन/ वर्तमान पदस्थापना

तरुण नायक -डीआइजी/ एसपी सागर

नवनीत भसीन -डीआइजी/ एसपी रीवा

अमित सिंह – डीआइजी/ एसएसपी रेडियो पुलिस मुख्यालय

शशिकांत शुक्ला – डीआइजी/ संचालक एफएसएल पुलिस मुख्यालय भोपाल

संतोष सिंह गौर – डीआइजी पुलिस मुख्यालय भोपाल

मुकेश कुमार श्रीवास्तव – डीआइजी/एसपी सीधी

सुनील कुमार पांडे – डीआइजी पुलिस मुख्यालय भोपाल

ओम प्रकाश त्रिपाठी – डीआइजी/सेनानी प्रथम वाहिनी इंदौर

मोनिका शुक्ला – डीआइजी/एसपी विदिशा

मनोज कुमार सिंह – डीआइजी पुलिस मुख्यालय भोपाल

सुनील कुमार जैन – डीआइजी/ एसपी कटनी

अवधेश कुमार गोस्वामी – डीआइजी/एसपी राजगढ़

महेश चंद्र जैन – अतिरिक्त पुलिस आयुक्त/उप पुलिस आयुक्त, यातायात इंदौर

सबिता सोहने – डीआइजी/सेनानी 32 वीं वाहिनी उज्जैन

यह बने आइजी

– सुशांत कुमार सक्सेना – डीआइजी/आइजी रतलाम रेंज

– डा.आशीष – आइजी गुप्त वार्ता पुलिस मुख्यालय भोपाल

यह बने एडीजी

नाम -वर्तमान पदस्थापना- नवीन पदस्थापना

विवेक कुमार शर्मा – आइजी (प्रशासन) पुलिस मुख्यालय- एडीजी प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल

साजिद फरीद सापू – आइजी विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय -एडीजी विशेष सशस्त्र बल पुलिस मुख्यालय

progress of India news

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button