Flat Preloader Icon

MP News: अर्जुन सिंह की प्रतिमा का सीएम शिवराज ने दिग्विजय और अजय सिंह की मौजूदगी में किया अनावरण

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अर्जुन सिंह की प्रतिमा का मंगलवार को अनावरण किया किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और अर्जुन सिंह के परिवार की मौजूदगी में अनावरण किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अर्जुन सिंह का व्यक्तित्व ऐसा था, जो सभी को साथ लेकर चलते थे। उन्होंने हमेशा दलित और शोषितों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने जो किया, उसे यादगार बना दिया। वो जहां भी रहे वहां काम करके दिखाया। पंजाब का राज्यपाल रहते उन्होंने आतंकवाद और मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री रहते डकैत समस्या के समाधान में अर्जुन सिंह की भूमिका हमेशा याद की जाएगी। इस मौके पर अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह, बेटी वीणा सिंह, कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह, सुरेश पचौरी समेत बड़े नेता मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं आज जो भी हूं अर्जुन सिंह के कारण हूं। उन्होंने हमेशा मुझे आगे बढ़ाया। दिग्गी ने कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों के लिए काम किया। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिलाया। इस मौके पर वीणा सिंह ने सीएम से भारत भवन में अर्जुन सिंह की फोटो गैलरी बनाने की मांग की।

वहीं, अजय सिंह ने कहा कि अर्जुन सिंह कें केंद्र में मंत्री रहते हुए मध्य प्रदेश को भरपूर मदद मिली। इंदौर में आईआईटी और आईआईएम एक ही शहर में अर्जुन सिंह के कारण ही है।
बता दें लंबे समय से अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी थी। इसके बाद आज अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया गया।

progress of india news

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News

Crypto Currency

[ccpw id="8102"]

Advertisement