Flat Preloader Icon

Madhya Pradesh News: सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर सोने की खदान मिली, नीलामी की तैयारी शुरू

मध्य प्रदेश की भूमि से अब तक हीरे निकाले गए, लेकिन अब यह धरती सोना भी उगलेगी।
सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर सोने की खदान मिली
सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर सोने की खदान मिली
जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया  (जीएसआइ) की रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने खदान को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोने की इस खदान के अलावा मुख्य खनिज की 12 अन्य खदानें भी नीलाम की जाएंगी। इनमें चूना पत्थर और मैगनीज, राक फास्फेट, लोह अयस्क और ग्रेफाइट की  खदान नीलाम होगी
Advertisement

Madhya Pradesh News: भोपाल (1 /01/2022)। मध्य प्रदेश की भूमि से अब तक हीरे निकाले गए, लेकिन अब यह धरती सोना भी उगलेगी। खनिज विभाग के विज्ञानियों ने सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर सोने की खदान खोजी है। जियोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया (जीएसआइ) की रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने खदान को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोने की इस खदान के अलावा मुख्य खनिज की 12 अन्य खदानें भी नीलाम की जाएंगी।

इनमें चूना पत्थर और मैगनीज, राक फास्फेट, लोह अयस्क और ग्रेफाइट की खदान नीलाम होगी। प्रदेश के तीन जिलों झाबुआ के खतंबा में राक फास्फेट, ग्वालियर के पनिहार में लोह अयस्क और आलीराजपुर के नेतारा में ग्रेफाइट की खदान की नीलामी की जाएगी।

एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम निकलेगा सोना

सिंगरौली के बुरहर पहाड़ पर मिली सोनी की खदान में उत्खनन करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकाला जाएगा। ये खदान कुल 149.30 हेक्टेयर में फेली है। पथरीली भूमि वाले इस क्षेत्र में पिछले दो साल से सोने की खोज की जा रही थी। इसमें भारत सरकार के भू-विज्ञानियों की मदद ली गई।

ना पत्थर की पांच, मैगनीज की तीन खदानों की होगी नीलामी

मध्य प्रदेश मप्र के सतना जिले के पहरी, भटिया और रेवरा की चूना पत्थर खदान, रीवा की चोरगड़ी पुरैना और दमोह के सूखा सत्पारा की चूना पत्थर खदान नीलाम की जाएगी। इसी तरह खरगोन के नंदिया लोहारपुरा, बालाघाट के बुड़बुदा और सिवनी के धोबीटोला की मैगनीज खदान नीलामी के लिए निविदा निकाली गई है।

2002 से मप्र में जारी है सोने की खोज

मध्य प्रदेश में वर्ष 2002 से सोने की खोज जारी है। जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। इसमें से सिंगरौली के गुुरहर पहाड़ पर सोने की खोज हुई है। सिंगरौली के अलावा कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में खोज जारी है।

report

progress of india news

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News