Flat Preloader Icon

भारत जोड़ो यात्रा: 66वें दिन शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल बोले- भारत को बांटा नहीं जा सकता

progress of india news from bhopal
आयुष्मान कार्ड

भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इससे पहले यह यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलो में 382 किमी की दूरी तय करेगी। 

Advertisement
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी –

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को फिर से शुरू हो गई। 66वें दिन राहुल गांधी के नेतृत्व में हिंगोली के शेवाला गांव से यात्रा शुरू हुई। आज की यात्रा आरती गांव, पारडी मोड़ बस स्टैंड और कलामनुरी जिला परिषद हाई स्कूल मैदान से होकर गुजरी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनके नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का संदेश यह है कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यह यात्रा श्रीनगर में समाप्त होगी और हम यह संदेश देंगे कि भारत को बांटा नहीं जा सकता और नफरत नहीं फैलाई जा सकती। यात्रा का यही उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि भारत में तीन-चार अरबपति हैं। वे जो चाहे कर सकते हैं। उन्हें जो भी व्यवसाय चाहिए, वे कर सकते हैं चाहे हवाई अड्डा, बंदरगाह, सड़क, बुनियादी ढांचा, दूरसंचार या बैंकिंग हो, लेकिन देश के युवा नौकरी चाहते हैं तो उन्हें यह नहीं मिलती।

20 नवंबर को पहुंचेगी मध्य प्रदेश पहुंचेगी यात्रा 
कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इससे पहले यह यात्रा महाराष्ट्र के पांच जिलो में 382 किमी की दूरी तय करेगी। 

– progress of india news

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

What you like in our content?

Recent News

Crypto Currency

[ccpw id="8102"]

Advertisement