आज फोकस मेंepaperसमाचार

गुन्नौर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह

8 march 2022 @progessofindia

Gunore ।गुन्नौर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह– पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना (आईपीएस) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया था! जिस के परिपालन में श्री पीयूष मिश्रा एसडीओपी महोदय गुनौर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 8 मार्च 2022 को थाना गुनौर में पदस्थ महिला आरक्षक ज्योति गुप्ता को शाल, श्रीफल, मिठाई व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया! तथा महिला पुलिस बल के सहयोग से मुख्य चौराहे में यातायात व्यवस्था संचालित की गई! यातायात नियमों के पंपलेट सार्वजनिक स्थलों में चश्पा कराया जाकर लोगों को वितरित कराए गए! थाना क्षेत्र के ग्राम बरशोभा में महिला जन चौपाल लगाई जा कर महिलाओं की समस्याएं सुनी गई तथा महिला अपराधों की रोकथाम हेतु उन्हें आवश्यक समझाइश दी गई एवं शासकीय महाविद्यालय गुनौर में श्री पीयूष मिश्रा एसडीओपी महोदय गुनौर की उपस्थिति में महिला अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया तथा साइबर अपराधों से बचाव हेतु उन्हें बताया गया! शासकीय महाविद्यालय गुनौर की छात्राओं को खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उन्हें प्रमाण पत्र वितरित कराए जा कर सम्मानित किया गया! उक्त कार्यक्रमों में निरीक्षक एस पी मिश्रा, उप निरीक्षक ए पी सिंह बघेल, सहायक उपनिरीक्षक शिवमणि शुक्ला, प्रधान आरक्षक विमलेश तिवारी, राघव पांडे, आरक्षक रणधीर सिंह दांगी व महिला आरक्षक ज्योति गुप्ता उपस्थित रहे!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button