देश

दिल्ली में छाया गर्मी का असर , ओडिशा में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Shadow heat effect in Delhi, IMD issues orange alert in Odisha

इंदौर। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी ताजा रिपोर्ट में देश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। IMD ने रिपोर्ट में कहा है कि 20-23 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में वर्षा पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसमी गतिविधियों में बदलाव हो सकता है।
IMD ने बुधवार सुबह से ओडिशा के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 21 और 22 मार्च को पुरी, जगतसिंहपुर, कटक और नयागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधि का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग ने तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश में बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। IMD ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में भी 25 मार्च तक बारिश की स्थिति रहेगी।
दिल्ली में अप्रैल माह तक गर्मी दस्तक से गर्मियों की जोरदार शुरुआत होती है। आईएमडी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य रूप से आसमान साफ ​​रहने की भविष्यवाणी की है। आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 और 13 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button