mp newsराजनीति

अरुण यादव का सुरेश पचौरी पर हमला, बोले- मजबूत नेताओं के कटवाए थे टिकट

Arun Yadav's attack on Suresh Pachauri, said - tickets of strong leaders were cut

भोपाल | मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी पर निशाना साधा हैं। उन्होंने पचौरी पर बड़ा आरोप लगाया है। यादव ने कहा कि सुरेश पचौरी कहते थे इसे टिकट मत देना। इसे देना, इसे नहीं देना। उनका नाम टिकट कटाऊ नेताजी हो गया था। कोई भी अच्छा हो, मजबूत लीडर हो, उसको टिकट नहीं मिलना चाहिए, यह उनका क्राइटेरिया होता था। हमने मध्य प्रदेश में राहुल गांधी जी का आशीर्वाद लेकर टिकट कटाऊ नेताओं की एक नहीं सुनी। जब नगरीय निकाय का चुनाव हुआ, तब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सारे नौजवानों को टिकट देने का काम किया।

अरुण यादव ने कहा कि मैं आपकी जानकारी में ला दूं कि हिंदुस्तान के इतिहास में और कांग्रेस के इतिहास में एक नेता ऐसा हुआ जो 30 साल तक बिना चुनाव लड़े राज्यसभा का सदस्य रहा। मंत्री रहा। कांग्रेस पार्टी के तमाम ओहदों पर रहे। जो कोई भी चुनाव नहीं लड़ा और अगर लड़ा तो एक बार 27 हजार, एक बार 32 हजार से हारे। हमने तो इस बार भी कहा था लड़ लीजिए। हमारी तरफ से तो कोई मना ही नहीं थी। पता चला कि वे तो चुनाव के पहले ही चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button