आज फोकस मेंक्विक फैक्ट्सराजनीति

katni Nagar Nigam Election Results 2022 : कमल पर भारी पड़ी अंगूठी, निर्दलीय प्रत्‍याशी ने मारी बाजी

पार्षद दल में रहेगा भाजपा का बहुमत, कांग्रेस को भी मिली 15 सीट, कटनी में आप नहीं खोल सकी खाता

कटनी,। कटनी शहर में बुधवार को नतीजे आ गए। महापौर पद की लड़ाई में यह यहां पर कमल पर अंगूठी भारी पड़ी। भले ही महापौर के पद को हासिल करने में भाजपा ने सफलता न पाई हो लेकिन पार्षद दल में बहुमत भाजपा का रहेगा। भाजपा ने कुल 45 में 27 सीटों पर कब्जा किया है। कांग्रेस ने 15 पार्षद जिताए हैं। वहीं तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। कटनी में आप का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। पार्षद चुनाव में आप खाता भी नहीं खोल पाई।

भाजपा को भी कम मत नहीं मिले, लेकिन कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी ज्योति दीक्षित को निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी ने 5287 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। पार्टी की पृष्ठभूमि से आने वाली भाजपा की बागी निवर्तमान पार्षद प्रीति संजीव सूरी को टिकिट न मिलने पर कटनी के नागरिकों ने प्रीति की समाज सेवा को देखते हुए उन्हें बिना दल के भी ताज पहना दिया।

कटनी का इतिहास की कुछ ऐसा रहा है कि यहां पर महापौर का चुनाव कई बार पार्टी की सीमाओं से बाहर हो चुका है। इस संबंध में स्थानीय मुड़वारा कटनी के भाजपा विधायक भी यहां पर निर्दलीय महापौर रह चुके हैं। कटनी के मतदाता पार्टी की सीमाओं को लांघ कर किन्नाार कमला मौसी की भी ताजपोशी भी कर चुके हैं। ऐसे में परिणाम वही आया है जो यहां के मतदाता का तासीर है। इसलिए यह परिणाम किसी भी स्थिति में अप्रत्याशित नहीं कहे जा सकते हैं। भाजपा को खुद इस बात का अंदेशा था। यही कारण रहा कि यहां पूरे चुनाव दिग्गजों का जमावाडा रहा। भाजपा ने कटनी की महापौर पद को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाया, लेकिन इसके बाद भी वह नतीजों को नहीं बदल पाई।

हालांकि चुनावों से पहले भी कटनी में स्थिति स्पष्ट नहीं थी लेकिन ज्यादातर मतदाता मुकाबले के त्रिकोणीय होने की बात कर रहे थे। कौन बनेगा महापौर इसका फैसला 20 जुलाई को ही होना था। इस बीच राजनीतिक दल सांसें थामकर अपने प्रत्याशियों की जीत की आस लगाए थे। मुकाबले कांटे का था। इस बार भाजपा को अपने ही पार्षद से कड़ी चुनौती मिली। एक पूर्व पार्षद ने बगावत कर निर्दलीय पर्चा दाखिल किया था।

12 महापौर प्रत्याशी 186 पार्षद प्रत्याशी मैदान में थे

कटनी नगर निगम में 1.94 लाख मतदाता हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत ने 13 जुलाई को मतदान किया था। 45 वार्डों में पार्षद पद के 186 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि महापौर पद के लिए 12 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। अब नतीजे सभी के सामने हैं।

महापौर पद के लिए किस प्रत्याशी को कितने मिले वोट

  • क्रमांक प्रत्याशी दल वोट मिले
    1 ज्योति दीक्षित भाजपा 40361

    2 श्रेहा खंडेलवाल कांग्रेस 22067

    3 शशिप्रभा तिवारी आप 2606

    4 अंजलि बसपा 2546

    5 अनीता सपा 488

    6 प्रीति सूरी निर्दलीय 45648
  • 7 अंकिता निर्दलीय 222

8 साजिदा बी निर्दलीय 308

9 मंजूसा गौतम निर्दलीय 275

10 निधि पुरोहित। निर्दलीय 424

11 नसीम खान निर्दलीय 448

12 सूफिया खान निर्दलीय 5118

रिपोर्ट

प्रोग्रेस ऑफ़ इंडिया न्यूज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button