bhopal news

Bhopal News: प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में हारी हुई 100 सीटों पर फोकस का निर्णय, मप्र में संत रविदास यात्रा निकालेगी BJP

भोपाल में भाजपा की प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक हुई। पांच घंटे चली बैठक में हारी सोटी पर फोकस करने का निर्णय लिया गया है।

प्रदेश कार्यालय भोपाल में भाजपा की कोर ग्रुर की बैठक हुई। यह बैठक प्रदेश कार्यालय में पांच घंटे तक चली। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में संत रविदास यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। अलग-अलग अंचलों से इन यात्राओं का नेतृत्व वरिष्ठ नेता करेंगे। बैठक में मंत्रियों और पदाधिकारियों से उनके प्रभार के मोर्चा-प्रकोष्ठों के कामकाज का ब्योरा भी लिया गया।

कोर ग्रुप के सदस्यों ने सुझाव दिया कि हारी (आकांक्षी सीट) 100 सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा जल्दी कर दें। बैठक में तय हुआ कि इस पर विस्तृत कार्ययोजना बनाकर काम किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग को दी गई। सारंग ने कोर ग्रुप के सामने हारी हुई सीटों पर अब तक की गई कवायद की रिपोर्ट भी रखी।

बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यों की रिपोर्ट राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार ने पेश की। बूथ विस्तारक योजना के बारे में जानकारी प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने दी। इंटरनेट मीडिया से संबंधित गतिविधियों की जानकारी उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने दी। अनुसूचित जाति मोर्चा की रिपोर्ट पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य ने दी।

भाजपा में नए नेताओं को जोड़ेंगे नरोत्तम

नए नेताओं को पार्टी से जोड़ने की कवायद की जिम्मेदारी पार्टी ने गृहमंत्री डा नरोत्तम मिश्रा को सौंपी है। इस बारे में नरोत्तम मिश्रा ने पार्टी से कितने लोगों को जोड़ा, इस बारे में जानकारी दी। अल्पकालिक विस्तारक योजना के बारे में राघवेंद्र गौतम ने रिपोर्ट पेश की।

ये नेता रहे मौजूद

बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद के अलावा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, संसदीय बोर्ड के सदस्य डा. सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया, गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, हरीशंकर खटीक, राजेंद्र शुक्ल, रणवीर सिंह रावत, सहित अन्य प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button