राजनीतिदेश

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने थामा भाजपा का दामन

Big blow to Congress in Delhi, former state president Arvinder Singh Lovely joins BJP

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है | कांग्रेसी नेता अरविंदर सिंह लवली ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्य्ता ग्रहण कर ली। अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अरविंद सिंह लवली के साथ नसीब सिंह, नीरज बसोया व राजकुमार चौहान भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हमें बीजेपी के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है। मुझे पूरी उम्मीद है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि बीजेपी की सरकार है। अब आने वाले दिनों में देश में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी का परचम फिर से लहराएगा।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बीजेपी का कुनबा बढ़ गया है। वहीं, दिल्ली में लोकसभा का चुनाव कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के तहत लड़ रही है। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है जबकि आम आदमी पार्टी चार सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रही है। ऐसे अरविंदर सिंह लवली समेत पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक के बीजेपी में चले जाने से कांग्रेस के लिए आगे की राह मुश्किलों भरी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button