आज फोकस मेंmp newsआज फोकस मेंजिला समाचारसमाचार

MP News : शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 10 जिलों को मिलेगा लाभ, जनवरी से शुरू होगा सर्वे कार्य, 850 करोड़ रुपए होंगे खर्च

सेतु बंधन योजना के तहत 21 फ्लाईओवर का निर्माण होना है। जिससे मध्य प्रदेश के 10 जिलों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा आमजन को भी जाम से छुटकारा मिलेगा।

राज्य सरकार द्वारा बड़ी तैयारी की जा रही है 10 शहरों को नवीन तोहफा दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं सर्वे का काम जनवरी से शुरू किया जाएगा। रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के संभागीय प्रबंधक राजीव श्रीवास्तव की मानें तो इस कार्य के लिए चेन्नई की l&t इन्फ्राट्रक्चर इंजीनियरिंग लिमिटेड को 3.59 करोड रुपए में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जनवरी के दूसरे सप्ताह से सर्वे की शुरुआत की जा सकती है। इसका लाभ प्रदेश के 10 जिलों को होगा।

10 जिलों में 21 फ्लाईओवर का निर्माण 

केंद्र सरकार की सेतुबंध योजना के तहत मध्य प्रदेश के 10 जिलों में 21 फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है। इसके लिए सर्वे की शुरुआत की जाएगी। जिन जिलों में फ्लाईओवर का निर्माण भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, खंडवा, सागर, विदिशा, टीकमगढ़ और धार शामिल है।

निर्माण में 850 करोड रुपए की लागत 

कंपनी द्वारा प्रस्तावित स्थानों का जायजा लिया जाएगा। इसके साथ ही फ्लाईओवर निर्माण की संभावनाओं पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का काम पूरा किया जाना है। वही फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 2025 तक के समय निर्धारित किए गए हैं, 16 दिसंबर को स्वीकृति पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस फ्लाईओवर के निर्माण में 850 करोड रुपए की लागत का पूर्वानुमान जताया गया है।

प्रस्तावित 21 फ्लाईओवर पर डिटेल

मध्य प्रदेश के प्रस्तावित 21 फ्लाईओवर में सबसे बड़ा फ्लाईओवर टीकमगढ़ में निर्मित होना है। इसमें आकाशवाणी तिराहे से लेकर महोबा रोड तक फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। जिसकी लंबाई 1800 मीटर की गई है। 2025 तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अलावा इंदौर में 5 फ्लाईओवर का निर्माण होना है। जिसमें देवास नाका चौराहा, सत्य साईं चौराहा, मरीमाता चौराहा, आईटी चौराहा और मूसाखेड़ी चौराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है।

इसके अलावा राजधानी भोपाल में 3 फ्लाईओवर का निर्माण होना है। जिसमें भोपाल हाट से छह नंबर पर एक फ्लाईओवर, आईएसबीटी से रचना नगर दूसरे और अयोध्या बायपास से करौंद तक तीसरे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा।

ग्वालियर में 2 फ्लाईओवर के निर्माण होने हैं। जिनमें पहला फ्लाईओवर ओल्ड कंपू बस स्टैंड से गोरखी महाराज बाड़ा तक जबकि दूसरा फ्लाईओवर हजारी चौराहा से चार शहर तक बनाया जाना है।

सागर में 4 फ्लाईओवर का निर्माण होना है। जिसने पहला फ्लाईओवर सिविल लाइन से मकरोनिया रोड, दूसरा फ्लाईओवर पीली कोठी से नगर निगम कार्यालय, तीसरा फ्लाईओवर सागर दमोह रोड सुनार नदी से गंधेली नगर तक और चौथा फ्लाईओवर दमोह सागर सड़क पर निर्मित होगा।

जबलपुर में 2 फ्लाईओवर का निर्माण होना है। पहला मंडला रोड जबलपुर- हमीद चौक तक और दूसरा सुहागी महाराज से आधार ताल चौराहा तक निर्मित होगा।

रतलाम में 1 फ्लाईओवर का निर्माण होना है। रतलाम बंजलि सेजावता रोड पर इसका निर्माण प्रस्तावित है।

इसके अलावा खंडवा, धार, टीकमगढ़ और विदिशा में भी एक-एक फ्लाईओवर का निर्माण होना है।

खंडवा में गणेश गौशाला चौराहे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा। इसके अलावा धार के इंडोरामा चौराहा पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है। विदिशा के बंटी नगर से अहिंसा नगर तक फ्लाईओवर का निर्माण होना है और टीकमगढ़ में आकाशवाणी तिराहा से महोबा रोड तक फ्लाईओवर का निर्माण होगा।

progress of india news

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button