देशराजनीति

फतेहपुर में बोले जेपी नड्डा- इंडी गठबंधन के नेता जेल में या बेल पर हैं

JP Nadda said in Fatehpur – Indi alliance leaders are in jail or on bail.

फतेहपुर। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी रैली को संबोधित किया। जेपी नड्डा ने इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि इंडी अलायन्स दो बातों का गठबंधन है। पहला ये परिवारवादी पार्टियां है। अपने परिवार को बचाने में लगी है। इनको जनता से कोई मतलब नहीं है। दूसरा ये भ्रष्टाचारी पार्टियां हैं।
उन्होंने कहा, ‘इंडी गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर है। ये भ्रष्टाचारियों का टोला है। ये जाति, धर्म और क्षेत्र के नाम पर लोगों को बांटकर वोटबैंक की राजनीति करते हैं।’
साथ ही जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने दस साल में राजनीति की परिभाषा, संस्कृति और सोच बदल डाली है। आज एक नई संस्कृति पैदा हुई है। वो विकासवाद की राजनीति है। उन्होंने कहा, ‘दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था 11वें से 5वें नंबर पर आ गई है।’
बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले मोबाइल पर लिखा होता था मेड इन चाइना, मेड इन जापान, मेड इन ताइवान और आज लिखा रहता है मेड इन इंडिया। भारत मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने आगे कहा, पहले यहां बम बनाने की फैक्ट्री थी। तमंचे बनते थे और गुंडागर्दी होती थी। व्यापारी पलायन करते थे। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी बहू-बेटियां इज्जत के साथ सब जगह जा रही हैं। विकास के नए आयाम जोड़े जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button