mp newsराजनीति

जनता को संबोधित करते हुए वीडी शर्मा हुए भावुक, पीएम मोदी की जमकर की तारीफ

VD Sharma became emotional while addressing the public, praised PM Modi profusely

मुरैना। रविवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत शर्मा अपने गृहगांव सुर्जनपुर पहुंचे। इस दौरान यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की नजरों में सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।
2024 लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने वाला चुनाव है। हालांकि अपने उद्बोधन के दौरान विष्णुदत्त शर्मा भावुक भी हो गए, क्यों कि सुर्जनपुर उनका गृहगांव है।
उन्होंने कहा कि यहां राजनीतिक कार्यक्रम के लिए आना होगा, यह थोड़ा अच्छा नहीं लगा। इसी माटी में पला बढ़ा और पढ़ा हूं मैं। यहां सभी मेरे लिए आदर्णीय है। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता दूध के धुले नहीं है, इसी वजह से पार्टी के हालात बुरे है, पार्टी में भगदड़ मची हुई है। इस चुनाव में कई जगहों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने चुनाव से पहले ही अपने नामांकन वापस लेकर हार स्वीकार कर ली है।
साथ ही शर्मा ने कहा कि मुरैना-श्योपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को अनवरत बनाए रखने के साथ प्रदेश के विकास और राष्ट्र के नव निर्माण के लिए भाजपा का आना जरूरी है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. योगेशपाल गुप्ता, अनूप सिंह, सीधी विधायक रीति पाठक, पूर्व मंत्री गिर्राज डण्डौतिया, पूर्व विधायक बलवीर डण्डौतिया, पूर्व विधायक रघुराज कंषाना, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, विधानसभा संयोजक महेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य केशव सिंह गुर्जर मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button