mp news

सूरज के तेवर तीखे, भीषण गर्मी से लोग हुए परेशान

Sun's harsh nature, people worried due to extreme heat

छिंदवाड़ा. भीषण गर्मी के चलते लोगों का जीना बेहाल हो गया है। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहते हैं। जिले में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिसे के आसपास बना रहा। रविवार सुबह से ही हवाएं चलने लगी। हवाओं का साथ तेज धूप ने दिया जिससे लोग हलकान हुए। भीषण गर्मी की वजह से लोगों ने कुलर एवं एसी का सहारा लिया। पंखे गर्म हवा फेंक रहे थे। दिनभर तेज धूप लोगों को परेशान करती रही। सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि दिन ढलने के बाद सडक़ों पर रौनक लौट आई। लोगों ने काफी संख्या में बाजार पहुंचकर खरीदारी की। 10 मई के बाद फिर तेज गर्मी के आसार हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 23 डिसे रिकॉर्ड किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 40.4 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 19.6 डिसे रिकॉर्ड किया गया था।
बदलते मौसम में इन दिनों मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि भीषण गर्मी व तेज धूप के साथ लू भी चल रही है जो बहुत ही घातक साबित हो सकती है। लू खास तौर पर बच्चों व बुजुर्गों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। बच्चों व बुजुर्गों पर ही इसका सबसे ज्यादा और जल्दी असर होता है।
गर्मी में दोपहर के समय खासकर 12 से चार बजे तक तापमान में बढ़ोतरी हो जाती है। तेज गर्मी में धूप के सीधे संपर्क में आने से बच्चों में लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे मौसम में अगर सावधानी से काम लिया जाए, तो बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है। कहीं भी जाते समय पानी की बोतल अवश्य साथ में रखें। शरीर में पानी की कमी होने पर ओआरएस के घोल, लस्सी, नारियल पानी, खीरा व तरबूज का सेवन करें। फिल्टर या उबाल कर ही पानी पीएं। बाहरी खाने जैसे गोलगप्पे, चाट पापड़ी व आइसक्रीम से परहेज करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button